सतना में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त। अधिक शिकायतें होने पर सात दिन का वेतन कटेगा। आरआरसी के 5097 प्रकरण लंबित, 26 जनवरी को उत्कृष्ट विभाग होंगे सम्मानित।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय-सीमा बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित किया जाए। मरम्मत योग्य भवनों को सुधारा जाए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त भवनों को डिसमेंटल किया जाए। साथ ही, खाद्यान्न वितरण, उर्वरक उपलब्धता, और लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।














